ePaper

इमरान खान से जल्द मिलेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कही यह बात

Updated at : 03 Jan 2019 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
इमरान खान से जल्द मिलेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कही यह बात

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं. वह नये नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है. ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं. वह नये नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक है. ट्रंप ने उसी बैठक में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है, क्योंकि ‘यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है’.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है. उन्होंने यह भी घोषणा की है कि पाकिस्तान के नये नेतृत्व के साथ ‘बहुत जल्द’ एक बैठक होगी.

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आइएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा.

ट्रम्प ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का आरोप लगाया था. ट्रम्प ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं. वे दुश्मनों की देख-भाल करते हैं. हम ऐसा नहीं कर सकते.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola