भारत के लिए परेशानी, पाकिस्तान के लिए ‘अति उन्नत'' युद्धपोत बना रहा चीन

बीजिंग : चीन अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान के लिए एक अति उन्नत युद्धपोत बना रहा है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में शक्ति संतुलन सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय हथियार समझौता हुआ था और पाकिस्तान ने इस तरह के चार अत्याधुनिक युद्धपोत चीन से खरीदने की घोषणा की […]
बीजिंग : चीन अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान के लिए एक अति उन्नत युद्धपोत बना रहा है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में शक्ति संतुलन सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय हथियार समझौता हुआ था और पाकिस्तान ने इस तरह के चार अत्याधुनिक युद्धपोत चीन से खरीदने की घोषणा की थी. मौजूदा पोत इन्हीं में से एक है.
चीन के अखबार ‘चाइना डेली’ ने चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि यह युद्धपोत आधुनिक खोजी एवं हथियार प्रणाली से लैस होगा. यह पोत रोधी, पनडुब्बी रोधी और वायु रक्षा अभियान में दक्ष होगा. यह निर्माणाधीन पोत चीनी नौसेना के अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट का संस्करण है. सीएसएससी ने हालांकि पोत के प्रकार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. इस पोत का निर्माण शंघाई स्थित हुदोंग-झोंगहुआ पोत कारखाने में हो रहा है. चीन को इस्लामाबाद का सदाबहार मित्र कहा जाता है और वह पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करनेवाला सबसे बड़ा देश है. दोनों देश संयुक्त रूप से जेएफ-थंडर का निर्माण भी कर रहे हैं. यह एकल इंजनवाला लड़ाकू विमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




