ePaper

अफगानिस्तान : तालिबानी हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत

Updated at : 01 Jan 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान : तालिबानी हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी सेर-ए-पुल प्रांत में तालिबान के दो हमलों में अफगान सुरक्षा बलों के 15 जवानों की मौत हो गई. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक हमला प्रांतीय राजधानी के बाहर हुआ। हमले के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अफगान बलों ने तोपों से भारी गोलेबारी की. प्रांतीय परिषद […]

विज्ञापन


काबुल:
अफगानिस्तान के उत्तरी सेर-ए-पुल प्रांत में तालिबान के दो हमलों में अफगान सुरक्षा बलों के 15 जवानों की मौत हो गई. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक हमला प्रांतीय राजधानी के बाहर हुआ। हमले के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अफगान बलों ने तोपों से भारी गोलेबारी की.

प्रांतीय परिषद प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी ने कहा कि सोमवार को देर रात हुए दो हमलों में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गये. सैय्यद जिले और सेर ए पुल के बाहर हुई भीषण मुठभेड़ कई घंटों तक जारी रही. तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola