ePaper

France : पेरिस में ‘Yellow Vest’ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Updated at : 30 Dec 2018 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
France : पेरिस में ‘Yellow Vest’ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

पेरिस : फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन लगातार जारी है. पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आयी है. शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन लगातार जारी है. पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आयी है.

शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और बीएफएम टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा. इस दौरान प्रदर्शनकारी ट्राम लाइनों पर जमा हो गये और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या में बीते हफ्तों के मुकाबले काफी कमी आयी है.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए. इससे पहले 22 दिसंबर को 38, 600 प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. वहीं प्रदर्शनों के पहले दिन 17 नवंबर को 2,82,000 लोग शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2019 में भी वह विरोध जारी रखेंगे और नववर्ष पर भी प्रदर्शन करने की योजना बनायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola