ePaper

बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच कल होंगे आम चुनाव

Updated at : 29 Dec 2018 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच कल होंगे आम चुनाव

ढाका : बांग्लादेश में रविवार (30 दिसंबर) को होने वाले आम चुनाव के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. देश भर में करीब 60 हजार सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त नूर उल हुदा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को रविवार को होने वाले मतदान के दौरान धार्मिक […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश में रविवार (30 दिसंबर) को होने वाले आम चुनाव के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. देश भर में करीब 60 हजार सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त नूर उल हुदा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को रविवार को होने वाले मतदान के दौरान धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है, क्योंकि मीडिया से खबर मिली है कि 16 से 26 दिसंबर के बीच कुछ बदमाशों ने कम से कम तीन हिंदू घरों में आग लगा दी थी.

हाल ही में सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि उन्हें कमजोर करने के लिए उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है.

रैपिड एक्शन बटालियन ने सोशल मीडिया पर संसदीय चुनाव से संबंधित भड़काऊ वीडियो डालने और अफवाहें उड़ाने के लिए शुक्रवार रात आठ लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के वीडियो बनाने की सामग्री, लैपटॉप और मोबाइल फोन को जब्त कर लिये गये हैं.

बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की प्रवक्ता काजोल देबनाथ ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने चुनाव आयोग और कानून लागू कराने वाली एजेंसियों के साथ कई बैठकें की हैं, जिन्होंने हमलों या धमकी को बर्दाश्त नहीं करने का वादा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola