काबुल में आतंकवादी हमला, 29 की मौत

काबुल : काबुल के सरकारी परिसर में आतंकवादियों ने सोमवार को जोरदार धमाका किया जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हमला आत्मघाती था जिसके बाद वहां फायरिंग भी की गयी. अधिकारियों ने बताया कि अफगान राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है. हमले में 20 से अधिक लोगों […]
काबुल : काबुल के सरकारी परिसर में आतंकवादियों ने सोमवार को जोरदार धमाका किया जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि हमला आत्मघाती था जिसके बाद वहां फायरिंग भी की गयी. अधिकारियों ने बताया कि अफगान राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है.
हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. आठ घंटे तक चली मुठभेड़ तीन बंदूकधारियों के मारे जाने के बाद खत्म हुई.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि पुलिस इमारत की तलाश कर रही है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. दानिश ने बताया हमला तब शुरू हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने बहुमंजिला इमारत के सामने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया. इसके कुछ मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुस गये और लोगों को मारना शुरू कर दिया. कुछ कर्मचारी छिपकर जान बचाने में कामयाब रहे.
पुलिस ने तुरंत ही करीब 357 लोगों को वहां से निकाल लिया था. चश्मदीदों ने कम से कम पांच विस्फोट सुनने की बात कही है. हमले में एक अधिकारी की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं. किसी भी आतंकी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यहां चर्चा कर दें कि तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी अकसर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




