FIFA WC:कोलंबिया अंतिम 16 में पहुंचा,इंग्लैंड का सफर लगभग खत्म

फीफा विश्व कप: ग्रुप सी के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से किया पराजित ब्रासीलिया (ब्राजील) : जॉन रोड्रिगेज और जुआन क्वींटेरो के गोलों की मदद से कोलंबिया ने गुरुवार को विश्व कप के ग्रुप सी के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा कर अंतिम 16 में जगह बनायी. आइवरी कोस्ट के […]
फीफा विश्व कप: ग्रुप सी के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से किया पराजित
ब्रासीलिया (ब्राजील) : जॉन रोड्रिगेज और जुआन क्वींटेरो के गोलों की मदद से कोलंबिया ने गुरुवार को विश्व कप के ग्रुप सी के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा कर अंतिम 16 में जगह बनायी. आइवरी कोस्ट के लिए उसके फॉरवर्ड खिलाड़ी जर्विन्हो ने गोल किया. मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा. मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. कोलंबियाई स्ट्राइकर टेयोफिलो गुटिएरेज को 28वें मिनट में गोल करने का एक अच्छा मौका मिला, लेकिन वह गोल करने से चूक गये.
तीनों गोल मैच के दूसरे हाफ में हुए. मैच का पहला गोल कोलंबिया के लिए उसके मिड फील्डर जेम्स रोड्रिगेज ने मैच के 64वें मिनट में किया. इसके छह मिनट बाद मैच के 70वें मिनट में कोलंबिया की ओर से उसके मिड फील्डर जुआन क्वींटेरो ने किया. इसके ठीक तीन मिनट बाद आइवरी कोस्ट को मौका मिला, जब 73वें मिनट में फॉरवर्ड जर्विन्हो ने गोल कर अंतर 2-1 कर दिया. इस जीत के साथ कोलंबिया ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




