ePaper

नेपाल में अब नहीं चलेंगे भारत के 200, 500 और 2000 रुपये के बड़े नोट

Updated at : 14 Dec 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में अब नहीं चलेंगे भारत के 200, 500 और 2000 रुपये के बड़े नोट

काठमांडू : आप यदि सैर-सपाटे और कारोबार करने के लिए नेपाल जाने का मन बना रहे हैं, तो सवाधान हो जायें. इसका कारण यह है कि नेपाल में भारत के 100 रुपये के नोट को छोड़कर बाकी के तीन बड़े नोट काम नहीं करेंगे. नेपाल सरकार ने अपने देश में 100 रुपये से ऊपर मूल्य […]

विज्ञापन

काठमांडू : आप यदि सैर-सपाटे और कारोबार करने के लिए नेपाल जाने का मन बना रहे हैं, तो सवाधान हो जायें. इसका कारण यह है कि नेपाल में भारत के 100 रुपये के नोट को छोड़कर बाकी के तीन बड़े नोट काम नहीं करेंगे. नेपाल सरकार ने अपने देश में 100 रुपये से ऊपर मूल्य वाले भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

इसे भी पढ़ें : आखिर नेपाल को क्यों सता रही 9.5 अरब रुपये मूल्य के नोटों की चिंता, पीएम मोदी मानेंगे आेली की बात…?

अब वहां 200, 500 और 2,000 रुपये के भारतीय नोट का लेन-देन नहीं हो सकेगा. इससे वहां जाने वाले भारतीय पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आम तौर पर नेपाल में भारतीय नोटों को आसानी से स्वीकार किया जाता है. नेपाली नागरिक भी अपनी बचत, लेन-देन और कारोबार के लिए भारतीय मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं.

नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्री गोकुल प्रसाद बासकोटा ने कहा कि सरकार ने लोगों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का भारतीय नोट रखने से मना किया है, क्योंकि सरकार ने उन्हें यहां कानूनी मान्यता नहीं दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 200, 500 और 2,000 रुपये के भारतीय नोटों को रखने और उसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है. सरकार जल्द इस मामले में एक आधिकारिक नोटिस देगी.

इस फैसले से भारत में काम करने वाले नेपाली श्रमिकों और नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को भारी दिक्कत होगी. भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है और उसे अधिकतर उपभोक्ता सामान की आपूर्ति करता है. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया था और उसके बाद 2,000, 500 और 200 रुपये के नये नोट छापकर प्रचलन में जारी कर दिये. नोटबंदी से नेपाल और भूटान भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुए थे, क्योंकि वहां भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल आम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola