ePaper

फोर्ब्स सूची : रोशनी नाडर, मजूमदार, शोभना भरतिया और प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल

Updated at : 06 Dec 2018 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
फोर्ब्स सूची : रोशनी नाडर, मजूमदार, शोभना भरतिया और प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल

न्यूयार्क : भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज रोशनी नाडर मल्होत्रा, जैवप्रौद्योगिकी क्षेत्र की किरण मजूमदार शॉ, मीडिया क्षेत्र की शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 ताकवर महिलाओं में शामिल हैं. फोर्ब्स पत्रिका की इस सूची में जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल का नाम सबसे ऊपर है. चार बार […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज रोशनी नाडर मल्होत्रा, जैवप्रौद्योगिकी क्षेत्र की किरण मजूमदार शॉ, मीडिया क्षेत्र की शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 ताकवर महिलाओं में शामिल हैं.

फोर्ब्स पत्रिका की इस सूची में जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल का नाम सबसे ऊपर है. चार बार चांसलर रह चुकी, 64 वर्षीय मर्केल ने 2018 की सूची में भी 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है.

यह लगातार आठवां साल है जब जर्मनी की चांसलर शीर्ष पर हैं. फोर्ब्स की 15 साल से प्रकाशित की जा रही इस सालाना सूची में मर्केल अब तक 13 बार शीर्ष पर रही हैं. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब 62 साल की मे ने सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है.

इसे भी पढ़ें…

‘फोर्ब्स इंडिया’ सूची : दबंग सलमान सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारे, कोहली ने धौनी को किया पीछे

तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड रही हैं. उसके बाद क्रमश: जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा (चौथे) तथा फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स की सीईओ एबीगेल जॉनसन (पांचवें) का स्थान है. एचसीएल टेक्नोलाजीज की सीईओ तथा निदेशक मंडल की उपाध्यक्ष रोशनी नाडर सूची में 51वें पायदान पर है.

37 साल की मल्होत्रा 8.1 अरब डालर की कंपनी के सभी रणनीतिक फैसलो के लिये जवाबदेह हैं. उनकी कंपनी प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा इन्फोसिस्टम क्षेत्र से जुड़ी है. बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष मजूमदार शॉ सूची में 60वें स्थान पर है.

भारत की धनाढ़्य महिलाओं में से एक 65 वर्षीय शॉ ने देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना 1978 में की थी. एचटी मीडिया की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक, 61 वर्ष की भरतिया सूची में 88वें स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें…

फोर्ब्स की टॉप 100 सूची में चार भारतीय हैं शामिल, जानें कुछ खास बातें

भरतिया ने वर्ष 20136 में साप्ताहिक वाणिज्य पत्र मिंट एशिया सिंगापुर में पेश किया. बाद में उन्होंने सोशल और डिजिटल मीडिया इकाई वेबट्यूड खरीदी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सूची में 94वें स्थान पर हैं.

उन्होंने अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोन्स से इस सप्ताह शादी की. फोर्ब्स के अनुसार 36 साल की प्रिंयका चोपड़ा निश्चित तौर पर सफल बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी सफलता प्राप्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola