सोशल: ''बुलंदशहर का नया नाम क्या रखेंगे योगी जी?''

Updated at : 04 Dec 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल: ''बुलंदशहर का नया नाम क्या रखेंगे योगी जी?''

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में सोमवार दोपहर भड़की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है. सोशल मीडिया के निशाने पर योगी बुलंदशहर में हिंसा भड़कने की ख़बर […]

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में सोमवार दोपहर भड़की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

सोशल मीडिया के निशाने पर योगी

बुलंदशहर में हिंसा भड़कने की ख़बर आने के बाद से ट्विटर और फ़ेसबुक पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने यूपी सीएम की आलोचना शुरू कर दी है.

ट्विटर यूज़र विवेक मिश्रा @VVK29 लिखते हैं, "जब यूपी में अपराध नहीं रुक रहे हैं, भीड़ और गो-रक्षक को किसी का डर नहीं है, एक पुलिस अधिकारी को अपना काम करने की वजह से सरेआम मार दिया जाता है. तभी यूपी के सीएम अजय सिंह बिष्ट पूरे देश में घूम-घूमकर लोगों को बता रहे हैं कि वह शहरों के नाम बदलने जा रहे हैं."

https://twitter.com/VVK29/status/1069613629119578112

बलवीर सिंह वरुण @varun22655 ने ट्विटर पर बुलंदशहर में भड़की हिंसा पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है.

https://twitter.com/varun22655/status/1069622934883442688

वहीं, बोधी ध्यान मनहार @BODHIDHYNAMANH1 ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना को आगामी चुनावों से जोड़ा है.

https://twitter.com/BODHIDHYNAMANH1/status/1069621888421265408

कहां हैं योगी जी

ट्विटर यूज़र शिव शंकर ने लिखा है, "यूपी में कौन सुरक्षित है योगी जी…? आप इन दिनों यूपी में तो हैं ना या हैदराबाद औवेसी को भगाने चले गए हैं?…."

https://twitter.com/Shivshankarlko/status/1069623825359224832

फासी सिद्दीकी नाम के सोशल मीडिया यूज़र लिख रहे हैं, "लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द में, यहाँ पर सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है."

https://twitter.com/FasiSiddiqui3/status/1069623823132180481

https://twitter.com/Aamir_Capri/status/1069621361402769410

‘चिंता बस भारत माता की है’

बुलंदशहर में सोमवार दोपहर हुई हिंसा से जुड़े कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

वीडियोज़ में प्रदर्शन कर रहे लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं.

ट्विटर यूजर रजनीश कुमार सिंह @RajnishKumarSi1 कहते हैं, "सीएम योगी अपनी हर रैली में भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, अब हत्यारी भीड़ भी यही नारे लगा रही है. ऐसे में इन दोनों का विकास तो हो जाएगा, चिंता तो बस भारत माता की है."

https://twitter.com/RajnishKumarSi1/status/1069615632843304960

https://twitter.com/satyamano/status/1069615381352861696

सीएम योगी आदित्यनाथ के हवाले से यूपी सीएम ऑफ़िस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, "जनपद बुलन्‍दशहर की घटना की जांच आख्‍या प्राप्त होते ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही और आर्थिक सहायता दिये जाने के सम्‍बन्‍ध में निर्णय लिया जाएगा: #UPCM श्री."

https://twitter.com/imzhKhan/status/1069623863741272064

इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जिया उल ख़ान ने लिखा है, "पहले गऊ रक्षकों के नाम पर नर भक्षक बन चुके अपने तमाम गुर्गों पर लगाम लगाइए साहब."

ये भी पढ़ें….

क्या अमित शाह ने स्वास्तिक का अपमान किया?

बुलंदशहर: भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

राजस्थान चुनाव: आस लगाए बैठे पाकिस्तानी हिंदू

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola