ePaper

Mexico के राष्ट्रपति का विमान होगा नीलाम

Updated at : 03 Dec 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Mexico के राष्ट्रपति का विमान होगा नीलाम

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के विमान की नीलामी की जायेगी. यह जानकारी उनकी टीम ने दी. विमान ‘बोइंग787-8’ का आखिरी बार इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो को इस सप्ताह ब्यूनस आयर्स ले जाने के लिए किया गया, जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गये थे. ओब्राडोर […]

विज्ञापन

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के विमान की नीलामी की जायेगी. यह जानकारी उनकी टीम ने दी.

विमान ‘बोइंग787-8’ का आखिरी बार इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो को इस सप्ताह ब्यूनस आयर्स ले जाने के लिए किया गया, जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गये थे.

ओब्राडोर ने शनिवार को राष्ट्रपति के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद मैक्सिको में व्यापक बदलाव लाने का संकल्प जताया था. करीब पांच महीने पहले उन्होंने चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की थी.

‘बनोब्रास’ के प्रवक्ता जॉर्ज मेंडोजा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि विमान की सर्विसिंग कराने के बाद उसे कैलिफोर्निया में सैन बर्नार्डिनो के हवाई क्षेत्र में नीलामी के लिए रखा जायेगा. बनोब्रास एक सरकारी विकास बैंक है, जिसके जरिये विमान को खरीदा गया था.

कुछ वर्ष पहले जब इसे खरीदा गया था, तब इसकी कीमत 21.8 करोड़ डॉलर थी. वित्त मंत्री कार्लोस उर्जुआ ने बताया कि जल्द ही 60 सरकारी स्वामित्व वाले विमानों और 70 हेलीकॉप्टरों की भी नीलामी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola