ePaper

परमाणु निरस्त्रीकरण के बाद उत्तर कोरिया के नेता की इच्छा पूरी करेंगे ट्रंप

Updated at : 03 Dec 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
परमाणु निरस्त्रीकरण के बाद उत्तर कोरिया के नेता की इच्छा पूरी करेंगे ट्रंप

हांगकांग : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा है कि अगर उत्तर कोरिया के नेता परमाणु निरस्त्रीकरण पर अपने वादे को पूरा करते हैं, तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी इच्छाओं को पूरा करेंगे. उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रंप के साथ वार्ता के बाद यह बात कही. ट्रंप और […]

विज्ञापन

हांगकांग : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने कहा है कि अगर उत्तर कोरिया के नेता परमाणु निरस्त्रीकरण पर अपने वादे को पूरा करते हैं, तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी इच्छाओं को पूरा करेंगे. उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रंप के साथ वार्ता के बाद यह बात कही.

ट्रंप और किम के बीच दूसरी वार्ता के लिए अधिकारियों के तैयारी करने के बीच दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के नेता को पहुंचाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा उन्हें दिये गये संदेश से रविवार को संवाददाताओं को अवगत कराया.

न्यूजीलैंड जाने के दौरान मून ने योनहाप संवाद समिति से कहा कि संदेश यह था कि राष्ट्रपति ट्रंप का चेयरमैन किम के प्रति बेहद मित्रवत रवैया है और वह उन्हें पसंद करते हैं. इसलिए उनकी इच्छा है कि किम अपने शेष समझौतों को लागू करें और वह (किम) जो भी चाहते हैं, उसे वह साकार करेंगे.’

ट्रंप ने ब्यूनस आयर्स में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2019 की शुरुआत में किम के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. ट्रंप ने ब्यूनस आयर्स में मून के साथ कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर चर्चा की थी. उन्होंने कहा, ‘हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं. हमारे अच्छे संबंध हैं.’

शनिवार को यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी अमेरिका में उत्तर कोरियाई नेता की मेजबानी करेंगे, तो ट्रंप ने कहा था, ‘किसी समय पर, हां.’ ट्रंप और किम के बीच इस साल की शुरुआत में सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर बैठक हुई थी.

उन्होंने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर एक अस्पष्ट समझौते पर हस्ताक्षर किये थे. हालांकि, उस समझौते पर प्रगति धीमी रही है. दोनों देश समझौते के ठीक-ठीक अर्थ को लेकर जूझ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola