पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी PMNL का आरोप : इमरान खान सरकार के पास नहीं है दूरदर्शिता

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी आैर यहां की मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएलएन) ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास ‘दूरदर्शिता’ और ‘क्षमता’ के अभाव के कारण देश में आर्थिक और सामाजिक संकेतकों […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी आैर यहां की मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएलएन) ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास ‘दूरदर्शिता’ और ‘क्षमता’ के अभाव के कारण देश में आर्थिक और सामाजिक संकेतकों में गिरावट आ रही है. पीएनएल-एन नेताओं ने शुक्रवार देर रात को श्वेत पत्र जारी किया. इसी दिन प्रधानमंत्री खान ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि देश प्रगति की राह पर है.
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बदल गये बोल, कहा- इमरान खान की गुगली था करतारपुर का कार्यक्रम
डॉन अखबार की एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाले प्रशासन के 100 दिन पूरे होने पर एक श्वेत पत्र में पीएनएल-एन ने 100 दिन के कार्यक्रम पर अखबारों में विज्ञापनों पर लाखों रुपये खर्च करने और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत विकास निर्माण परियोजनाएं रोकने के लिए सरकार की आलोचना की. श्वेत पत्र के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाले प्रशासन के पहले तीन महीने के दौरान सभी आर्थिक और सामाजिक संकेतकों में गिरावट दिख रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने वित्त मंत्री असद उमर को एक सार्वजनिक बहस के लिए उनके साथ बैठकर पूर्ववर्ती पीएमएल-एन और मौजूदा सरकार के प्रदर्शन की तुलना करने की चुनौती दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कर एमनेस्टी योजना के तहत प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को भी पिछले साल लाभ मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




