उत्तर कोरिया का सैनिक अपने देश से भागकर पहुंचा दक्षिण कोरिया

सियोल : उत्तर कोरिया का एक सैनिक अपने देश से भागकर दक्षिण कोरिया पहुंच गया है. मामले को लेीकर दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने उसे सैन्य सीमा रेखा की ओर बढ़ते देख इस ओर सुरक्षित पहुंचाने में मदद की. सैनिक ने अपने देश छोड़ कर इस […]
सियोल : उत्तर कोरिया का एक सैनिक अपने देश से भागकर दक्षिण कोरिया पहुंच गया है. मामले को लेीकर दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने उसे सैन्य सीमा रेखा की ओर बढ़ते देख इस ओर सुरक्षित पहुंचाने में मदद की.
सैनिक ने अपने देश छोड़ कर इस ओर आने का कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ही आपसी तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे है.
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कोरिया सेनाओं ने 20 अग्रिम सुरक्षा चौकियों और एक सीमा क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने का काम पूरा कर लिया है. इस क्षेत्र से 1950-53 के कोरियाई युद्ध में मारे गये सैनिकों के अवशेषों की तलाश में अब तक का पहला खोज अभियान शुरू करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










