ePaper

मार्शल लॉ लगाने के बाद रूस ने यूक्रेन को दी चेतावनी, दुस्साहसी कदम उठाया तो...

Updated at : 27 Nov 2018 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
मार्शल लॉ लगाने के बाद रूस ने यूक्रेन को दी चेतावनी, दुस्साहसी कदम उठाया तो...

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन द्वारा अपने देश में मॉर्शल लॉ लगाने के बाद उसे कोई भी दुस्साहसी कदम उठाने के प्रति आगाह किया है. यूक्रेन की संसद ने सोमवार को 30 दिन के लिए देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के प्रस्ताव के पक्ष […]

विज्ञापन

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन द्वारा अपने देश में मॉर्शल लॉ लगाने के बाद उसे कोई भी दुस्साहसी कदम उठाने के प्रति आगाह किया है. यूक्रेन की संसद ने सोमवार को 30 दिन के लिए देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाने के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. यह ताजा संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ जब रूसी बलों ने रविवार को यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त कर लिया.

रूस ने आरोप लगाया कि अजोव सागर में क्रीमिया के तट के पास जहाज अवैध तरीके से रूसी जल क्षेत्र में घुस रहे थे. मार्शल लॉ यूक्रेन के अधिकारियों को सैन्य अनुभववाले नागरिकों को लामबंद करने, मीडिया का नियमन करने और जनसभाओं को सीमित करने की शक्ति देता है. पुतिन ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ फोन पर बातचीत की और मार्शल लॉ लगाने पर चिंता व्यक्त की. पुतिन ने कहा कि कीव ने यह कार्रवाई यूक्रेन में चुनाव अभियान को देखते हुए की है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जर्मनी यूक्रेन के अधिकारियों को आगे कोई लापरवाही भरा कदम उठाने से रोकने के लिए राजी कर सकता है.

मार्शल लॉ लगानेका फैसला तब किया गया जब रूसी बलों ने रविवार को कीव के तीन जहाजों को जब्त कर लिया. रूस ने आरोप लगाया कि अजोव सागर में क्रीमिया के तट के पास जहाज अवैध तरीके से रूसी जल क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों का कहना है कि रूस ने अवैध तरीके से जलसंधि को अवरुद्ध किया और जहाज और नाविकों को बंधक बनाकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है. दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बंधक बनाये गये नाविकों की कई तस्वीरें रूस के सरकारी चैनल रोसिया 24 पर प्रसारित की गयी, जिसमें मॉस्को की सुरक्षा सेवा के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. एक समय में नाविकों में से एक को यह कहते सुना जा रहा है कि कर्च जलडमरूमध्य में यूक्रेन के सशस्त्र जहाजों की कार्रवाई उकसानेवाली प्रकृति की है.

इसमुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलायी गयी जिसमें अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने रूस को गैर कानूनी कार्रवाई के लिए चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना का आकलन किया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, जो कुछ भी हो रहा है हम उसे पसंद नहीं करते हैं और उम्मीद है कि सबकुछ ठीक हो जायेगा. मुझे मालूम है कि यूरोप को भी अच्छा नहीं लग रहा है. वे भी इस पर काम कर रहे हैं. यह टकराव रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में ताजा खतरनाक घटनाक्रम है. अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पहले ही संघर्ष को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाये हैं और यूरोपीय राजधानियों ने सोमवार को कीव के प्रति समर्थन जताया. यूक्रेन के विदेश मंत्री पावलो क्लिकिन ने कीव में संवाददाताओं से कहा, यह रूसी संघ की ओर से यूक्रेन के खिलाफ हमले का सुनियोजित कृत्य है. पोरोशेंको ने रूस पर लंबे समय से दोनों के बीच चल रहे संघर्ष को दूसरे स्तर पर ले जाने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola