चीन में धमाके में दो की मौत, 24 घायल, VIDEO

बीजिंग : चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में एक फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये. स्थानीय सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक सरकारी दैनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह धमाका दोंगफेंग काउंटी के एक गांव में स्थित तियांगचेंग मशीनरी कंपनी में […]
बीजिंग : चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में एक फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये. स्थानीय सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी.
At least 2 people were killed and 24 others wounded in an explosion at a machinery company which triggered a fire in Dongfeng County, northeast China's Jilin Province on Friday, according to local authorities. Rescue missions and an investigation are underway. (Video: We Video) pic.twitter.com/BYIYMKCVG8
— Global Times (@globaltimesnews) November 24, 2018
एक सरकारी दैनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह धमाका दोंगफेंग काउंटी के एक गांव में स्थित तियांगचेंग मशीनरी कंपनी में शुक्रवार को हुआ. इस धमाके में कम से कम 41 इमारतों के भी क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट हैं.
स्थानीय सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये. एक अन्य दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि धमाके से भीषण आग भी लग गयी.
राहत कार्य चल रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




