अफगान सैन्य अड्डे में स्थित मस्जिद में विस्फोट, 27 सैनिकों की माैत, 57 घायल

काबुल : अफगानिस्तान के अशांत खोस्त प्रांत में एक अफगान सैन्य अड्डे के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर शुक्रवार को किये गये बम विस्फोट में मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है. यह जानकारी अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने दी. प्रवक्ता अब्दुल्ला ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस विस्फोट […]
काबुल : अफगानिस्तान के अशांत खोस्त प्रांत में एक अफगान सैन्य अड्डे के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाकर शुक्रवार को किये गये बम विस्फोट में मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है. यह जानकारी अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने दी. प्रवक्ता अब्दुल्ला ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस विस्फोट में 57 सैनिक घायल हुए हैं.
यह सैन्य अड्डा पूर्वी खोस्त प्रांत में स्थित है जो कि हक्कानी से जुड़े तालिबान समूह का एक गढ़ है. अब्दुल्ला ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किसी आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया या यह विस्फोट दूर से किसी उपकरण के माध्यम से किया गया. हमले की अभी किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट क्या किसी आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया. खोस्त तालिबान से जुड़े हक्कानी नेटवर्क का एक गढ़ है. तालिबान ने यद्यपि पूर्व में धार्मिक कार्यक्रमों पर हमलों को गलत ठहराया है, लेकिन अफगान सैन्य और सुरक्षा बलों को लगभग रोज निशाना बना रहा है.
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गफूर अहमद जावेद ने कहा कि घायलों को प्रांतीय राजधानी खोस्त स्थित एक अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य को काबुल लाने के लिए चार हेलीकाप्टर भेजे गये हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विस्फोट के समय मस्जिद में कितने लोग थे या विस्फोट किस तरह का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




