भारतीय अधिकारियों को पाकिस्तान में गुरुद्वारे में प्रवेश से रोका गया

लाहौर : पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को दो गुरुद्वारों में उनके प्रशासन द्वारा प्रवेश करने से रोक दिया गया. प्रशासन इस बात से खिन्न है कि भारत में एक ऐसी फिल्म दिखायी गयी जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई. भारतीय अधिकारियों अरनजीत सिंह और सुनील कुमार को बुधवार रात गुरुद्वारा ननकाना […]
लाहौर : पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को दो गुरुद्वारों में उनके प्रशासन द्वारा प्रवेश करने से रोक दिया गया. प्रशासन इस बात से खिन्न है कि भारत में एक ऐसी फिल्म दिखायी गयी जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई.
भारतीय अधिकारियों अरनजीत सिंह और सुनील कुमार को बुधवार रात गुरुद्वारा ननकाना साहिब और बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सच्चा सौदा में प्रवेश करने से रोक दिया गया. ये दोनों ही गुरुद्वारे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैं. गुरुद्वारा प्रशासन ने उन्हें प्रवेश करने से रोका. प्रशासन ने कहा कि भारत सरकार ने ‘नानक शाह फकीर’ को प्रदर्शित करने की अनुमति देकर सिखों की भावना को आहत किया था. विस्थापित लोगों की संपति से संबंधित ईटीपी बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को रोका. रोके गये अधिकारी वीडियो में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, गुरु के घर में किसी सिख को प्रवेश करने से नहीं रोका जाता. हमें हैरत है कि आप हमें क्यों रोक रहे हैं?
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारी यह कहते रहे कि उनका परिसर छोड़कर चले जाना बेहतर होगा. ईटीबी बोर्ड के सचिव तारिक वजीर ने कहा, हमने भारतीय उच्चायोग को लिखकर यह कहा था कि वे अपने अधिकारियों को किसी भी गुरुद्वारे में न भेजें क्योंकि फिल्म प्रदर्शित हुई है. उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने उनकी सलाह की अनदेखी की. जून में भी पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और उनकी पत्नी को रावलपिंडी के हसन अब्दल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में प्रवेश करने से रोक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




