ePaper

सैन्य अभ्यास को छोटा करेंगे अमेरिका और दक्षिण कोरिया

Updated at : 22 Nov 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास को छोटा करेंगे अमेरिका और दक्षिण कोरिया

वाशिंगटन : सैन्य अभ्यास को अमेरिका और दक्षिण कोरिया छोटा करेंगे. अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया अगले वर्ष वसंत के मौसम में होने वाले अपने सैन्य अभ्यास में कटौती करेंगे ताकि परमाणु हथियारों को लेकर उत्तर कोरिया के साथ चल रही कूटनीति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : सैन्य अभ्यास को अमेरिका और दक्षिण कोरिया छोटा करेंगे. अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया अगले वर्ष वसंत के मौसम में होने वाले अपने सैन्य अभ्यास में कटौती करेंगे ताकि परमाणु हथियारों को लेकर उत्तर कोरिया के साथ चल रही कूटनीति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े.

मैटिस ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि जल, थल और वायु सेना तथा विशेष कार्रवाई बलों को युद्ध के लिए तैयार रखने की खातिर प्रत्येक वसंत ऋतु में दक्षिण कोरिया में होने वाले सैन्य अभ्यास ‘फोअल ईगल’ में काफी कटौती की जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘‘फोअल ईगल में कुछ बदलाव कर उसका पुनर्गठन किया जा रहा है ताकि उससे कूटनीति को नुकसान ना पहुंचे.’ उत्तर कोरिया लगातार इस और अन्य बड़े वार्षिक सैन्य अभ्यासों का विरोध करता रहा है और इन्हे उकसावे की कार्रवाई तथा हमले की तैयारी बताता रहा है. वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया हमेशा इन्हें सुरक्षात्मक अभ्यास बताते रहे हैं.

इससे पहले अक्टूबर में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने दिसंबर में होने वाले सैन्य अभ्यास ‘विजिलेंट ऐस’ को रद्द कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola