हवेली में जानबूझ कर लगायी गयी आग, दो बच्चों सहित चार की जलकर मौत

न्यूजर्सी (अमेरिका) : न्यू जर्सी में एक हवेली में जानबूझ कर लगायी गयी. आग में जलने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मकान का मालिक एक टेक्नोलॉजी कंपनी का सीईओ है. गौरतलब है कि मंगलवार को एक और मकान में आग लगी थी. इन दोनों मकानों के मालिक रिश्तेदार हैं. पुलिस […]
न्यूजर्सी (अमेरिका) : न्यू जर्सी में एक हवेली में जानबूझ कर लगायी गयी. आग में जलने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मकान का मालिक एक टेक्नोलॉजी कंपनी का सीईओ है.
गौरतलब है कि मंगलवार को एक और मकान में आग लगी थी. इन दोनों मकानों के मालिक रिश्तेदार हैं.
पुलिस इन दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की जांच कर रही है. मॉनमाउथ काउंटी के अभियोजक क्रिस्टोफर ग्रामिसिओनी ने बताया कि बेहद बुरी तरह जले हुए तीन शव हवेली के भीतर से मिले हैं जबकि एक पुरुष का शव बाहर से मिला है.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक किसी की पहचान जारी नहीं की है. एक चिकित्सीय परीक्षक इस बात की जांच कर रहा है कि चारों की मौत कैसे हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










