अफगानिस्तान में धार्मिक सभा में विस्फोट, 40 की मौत, 60 घायल

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा में मंगलवार को विस्फोट होने से 40 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछले कुछ महीनों में काबुल में यह सबसे घातक हमला है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि विस्फोट में 60 अन्य लोग घायल […]
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शीर्ष मौलवियों की एक सभा में मंगलवार को विस्फोट होने से 40 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछले कुछ महीनों में काबुल में यह सबसे घातक हमला है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि विस्फोट में 60 अन्य लोग घायल हो गये.
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर एक विवाह हॉल में आयोजित उलेमा परिषद की एक सभा को निशाना बनाया गया. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया, प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या अब तक 50 से अधिक है.
उरानस वेडिंग पैलेस के एक प्रबंधक ने एएफपी को बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सभा के बीच विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया. उन्होंने एएफपी को बताया, हमले में कई लोग हताहत हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










