अमेरिकी सांसदों ने आसिया बीबी के लिए राजनीतिक शरण मांगी

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने आसिया बीबी के लिए राजनीतिक शरण मांगी

वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी के एक शीर्ष सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तानी नागरिक आसिया बीबी को शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की . आसिया बीबी 47 वर्षीय एक ईसाई महिला हैं जिन्हें ईंशनिंदा के आरोप में मिली मौत की सजा को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी के एक शीर्ष सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तानी नागरिक आसिया बीबी को शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की . आसिया बीबी 47 वर्षीय एक ईसाई महिला हैं जिन्हें ईंशनिंदा के आरोप में मिली मौत की सजा को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में हाल ही में पलट दिया था और बरी करते हुए उन्हें मुल्तान जेल से रिहा कर दिया था.

सीनेटर रैंड पॉल ने कहा कि उन्हें चिंता है कि बीबी जीवित नहीं बचेंगी और उन्होंने पिछले हफ्ते व्यक्तिगत तौर पर यह मामला राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष उठाया था.पॉल ने सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “मैं आसिया बीबी को मुक्त कराने के लिए लड़ता रहा हूं.मैंने राष्ट्रपति से उन्हें यहां शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की बात की है.
” अमेरिकी थिंक टैंक के एक वरिष्ठ सदस्य ने भी सुझाव दिया कि बीबी को शरण का आग्रह करना चाहिए.फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के अध्यक्ष क्लिफर्ड डी मे ने इस हफ्ते वाशिंगटन टाइम्स में एक लेख में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप को बीबी को अमेरिका आने के लिए और शरण के आग्रह के लिए आमंत्रित करना चाहिए.ऐसा करना उचित, नैतिक और बुद्धिमत्तापूर्ण होगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola