भारत और चीन सीमा पर शांति व सैन्य आदान-प्रदान को लेकर हुए राजी

Updated at : 15 Nov 2018 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
भारत और चीन सीमा पर शांति व सैन्य आदान-प्रदान को लेकर हुए राजी

बीजिंग : डोकलाम गतिरोध के करीब एक साल बाद भारत और चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखने और वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमतियों के लागू करने पर राजी हुए. सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में 73 […]

विज्ञापन

बीजिंग : डोकलाम गतिरोध के करीब एक साल बाद भारत और चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखने और वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमतियों के लागू करने पर राजी हुए.

सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में 73 दिन चले गतिरोध के करीब एक साल बाद 13 नवंबर को नौंवी वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता हुई. भारतीय दूतावास की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, दोनों देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई इस बातचीत में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने, जबकि चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सैन्य आयोग विभाग के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने किया. रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता के परिणाम के संबंध में सवाल करने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीमा संबंधी मामलों के प्रबंधन तथा सीमा पर शांति और स्थिरता बनाये रखने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. उन्होंने कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाये रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमें लगता है कि दोनों पक्ष नेताओं के बीच बनी सहमति पर आगे बढ़ेंगे.

बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच विभिन्न स्तरों पर संवाद को बढ़ावा देने पर सहमति बनी. बातचीत के बाद मित्रा ने बुधवार को चीन के स्टेट काउंसिलर और रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे से मुलाकात की. मित्रा के साथ रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक चले गतिरोध के कारण पिछले वर्ष यह वार्षिक वार्ता नहीं हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola