Singapore : हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर बैठक करेंगे भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका

वाशिंगटन : भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी ‘साझा प्रतिबद्धताओं’ को दोहराने के लिए गुरुवार को सिंगापुर में बैठक करेंगे. अमेरिका ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री […]
वाशिंगटन : भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी ‘साझा प्रतिबद्धताओं’ को दोहराने के लिए गुरुवार को सिंगापुर में बैठक करेंगे. अमेरिका ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है.
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स और पूर्वी एशियाई एवं प्रशांत मामलों के प्रधान उप सहायक मंत्री डब्ल्यू पैट्रिक मर्फी बैठक में अमेरिका का नेतृत्व करेंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत स्पष्ट और पारदर्शी नियमों के आधार पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने और उसे मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है.’
वेल्स पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अन्य भागीदारों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




