ePaper

Trump ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनायी, ट्विटर पर दी शुभकामनाएं, लेकिन कर बैठे यह गलती...

Updated at : 14 Nov 2018 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
Trump ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनायी, ट्विटर पर दी शुभकामनाएं, लेकिन कर बैठे यह गलती...

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह मनाया, हालांकि ट्विटर पर अपने दिवाली संदेश में वह ‘हिंदुओं’ का जिक्र करना भूल गये. हालांकि इस भूल की ओर लोगों के इशारा करने के बाद भी उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में इसे नहीं जोड़ा. ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक रूजवेल्ट […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह मनाया, हालांकि ट्विटर पर अपने दिवाली संदेश में वह ‘हिंदुओं’ का जिक्र करना भूल गये.

हालांकि इस भूल की ओर लोगों के इशारा करने के बाद भी उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में इसे नहीं जोड़ा. ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक रूजवेल्ट रूम में दिवाली आयोजन की मेजबानी की. इस आयोजन में कई प्रमुख भारतीय मूल के अमेरिकियों, भारतवंशी प्रशासकों और राजनयिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

दिवाली का त्योहार दुनिया भर में सात नवंबर को मनाया गया. अपने पहले ट्वीट में ट्रंप हिंदुओं को बधाई देना भूल गये. हिंदुओं के लिए दिवाली सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली आयोजन के यूट्यूब लिंक के साथ ट्वीट किया, आज हमलोग दिवाली मनाने के लिए जमा हुए हैं. इस त्योहार को अमेरिका और दुनियाभर में बौद्ध, सिख और जैन धर्म के लोग मनाते हैं.

अपने परिवार और दोस्तों के साथ लाखों लोग दिया जलाकर नये साल की शुरुआत के लिए जमा हुए हैं. बहरहाल सतर्क लोगों ने तुरंत यह गलती पहचान ली कि ट्रंप हिंदुओं को बधाई देना भूल गये हैं.

सीएनएन के कांग्रेस संवाददाता मनु राजू ने एक ट्वीट में कहा, यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है. इसके तुरंत बाद ट्रंप ने अपना पहला ट्वीट डिलीट कर दिया और इसके बदले अन्य ट्वीट किया लेकिन उन्होंने फिर वही गलती दोहरायी.

ट्रंप ने अपने दूसरे ट्वीट में भी हिंदुओं का उल्लेख करना भूल गये, उन्होंने फिर ट्वीट किया, आज हमलोग दिवाली मनाने के लिए जमा हुए हैं. इस त्योहार को अमेरिका और दुनियाभर में बौद्ध, सिख और जैन धर्म के लोग मनाते हैं.

अपने परिवार और दोस्तों के साथ लाखों लोग दिया जलाकर नये साल की शुरुआत के लिए जमा हुए हैं. ट्रंप के इस ट्वीट के बाद राजू ने फिर लिखा, दिवाली पर अपने पहले बधाई संदेश में हिंदुओं को शामिल नहीं करने के बाद ट्रंप ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर से बधाई संदेश ट्वीट किया. लेकिन उनके इस ट्वीट में भी हिंदुओं का जिक्र नहीं है.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजू का समर्थन किया. इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति ने अपना दूसरा ट्वीट भी डिलीट किया और तीसरा ट्वीट किया. अपने तीसरे ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में आज दोपहर दिवाली समारोह की मेजबानी करना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है. यह हिंदुओं का रोशनी का त्योहार है. बेहद खास लोग.

बहरहाल व्हाइट हाउस ने ट्रंप के कई ट्वीट को लेकर पूछे गये सवालों और उन आलोचनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि उन्होंने अपने ट्वीट में हिंदुओं का उल्लेख नहीं किया. टाइम पत्रिका ने एक लेख में लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप दिवाली बधाई ट्वीट में हिंदुओं को शामिल नहीं किया.

गौरतलब है कि ट्रंप ने सात नवंबर को किये अपने ट्वीट में हिंदुओं का जिक्र किया था. उन्होंने ट्वीट किया, रोशनी का त्योहार दिवाली उल्लास से भरा और आध्यात्मिक समय है जिसे हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध मनाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola