मछली पकड़ने के जाल में फंसी बच्ची, मछुआरे ने सोचा गुडिया है फिर…

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के एक मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा कि वह गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था. मछुआरे ने बच्चे को उठा लिया. ग्यूस हट नाम का मछुआरा 26 अक्टूबर को सुबह करीब सवा […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के एक मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा कि वह गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था. मछुआरे ने बच्चे को उठा लिया.
ग्यूस हट नाम का मछुआरा 26 अक्टूबर को सुबह करीब सवा सात बजे तट पर मछली पकड़ने के जाल की जांच कर रहा था. तभी उसने कुछ देखा और उसे लगा कि पोर्सलीन की बनी गुड़िया पानी में तैर रही है. लेकिन तभी उसने कुछ आवाज सुनी और करीब जाने पर उसे अहसास हुआ कि यह तो जीवित बच्चा है.
मटाटा बीच पर बच्चे का परिवार था और 18 महीने का यह बच्चा अपने परिवार के तंबू से निकल गया था. बच्चे का इस तरह बच जाना चमत्कारिक बताया जा रहा है क्योंकि मछुआरे ने रोजमर्रा से अलग स्थान पर मछली पकड़ने का मन बनाया और इसी कारण वह बच्चे को बचा भी पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










