ePaper

अर्जेंटीना में नयी सारापोड प्रजाति के डायनासोर की खोज

Updated at : 03 Nov 2018 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जेंटीना में नयी सारापोड प्रजाति के डायनासोर की खोज

ब्यूनस आयर्स: स्पेन और अर्जेंटीना के जीवाश्म वैज्ञानिकों के करीब 11 करोड़ वर्ष पहले देश के मध्य में निवास करने वाले डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है. इसमें तीन अलग-अलग डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं, जो सारापोड्स के शाकाहारी समूह की प्रजातियों से संबंधित हैं. इन्हें डिप्लोडोकस और ब्रोंटोसॉरस के तौर पर बेहतर तरीके […]

विज्ञापन

ब्यूनस आयर्स: स्पेन और अर्जेंटीना के जीवाश्म वैज्ञानिकों के करीब 11 करोड़ वर्ष पहले देश के मध्य में निवास करने वाले डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है. इसमें तीन अलग-अलग डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं, जो सारापोड्स के शाकाहारी समूह की प्रजातियों से संबंधित हैं.

इन्हें डिप्लोडोकस और ब्रोंटोसॉरस के तौर पर बेहतर तरीके से जाना जाता है. नयी प्रजाति को लावाकाटिसोरस एग्रीओनसीस का नाम दिया गया है.

अर्जेंटीना के एजिडिओ फेरूग्लिओ संग्रहालय और राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध परिषद के शोधकर्ता जोस लुइस कार्बालिडो ने शुक्रवार को बताया, ‘हमें सबसे अधिक हड्डियां मिली, जिसमें नाक के आगे का हिस्सा, जबड़े, बहुत सारे दांत, आंखों के कोटरों के साथ गर्दन, पूंछ और पीठ के हिस्से भी पाये गये. इस तरह से पूरी ढांचे को फिर से बनाने में सक्षम हैं.’

जीवाश्म वैज्ञानिकों ने बताया कि वयस्क डायनासोर का जीवाश्म करीब 12 मीटर लंबा रहा होगा और दो कम उम्र के डायनासोर छह से सात मीटर के होंगे. ये सभी डायनासोर एक समूह में रहते थे और एक साथ मारे गये होंगे.

स्पेन की जारगोजा विश्वविद्यालय के जोस इग्नासिओ कनुडो की अगुवाई में कियेगये अध्ययन में कहा गया, ‘एक वयस्क और दो कम उम्र के डायनासोर के समूह विस्थापन के पहले रिकॉर्ड को भी दर्शाती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola