ePaper

ब्रिटेन अब Social Media नहीं, Hotline पर अपने सहयोगी देशों से बात करेगा

Updated at : 01 Nov 2018 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन अब Social Media नहीं, Hotline पर अपने सहयोगी देशों से बात करेगा

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने कहा है कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ नये हॉटलाइन स्थापित किये हैं. जुलाई में विदेश मंत्री बने हंट ने कहा, ‘पूरी दुनिया के विदेश मंत्री टेक्स्ट और WhatsApp के जरिये बहुत बातचीत करते हैं. आजकल ज्यादातर कूटनीति इसी तरीके […]

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने कहा है कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ नये हॉटलाइन स्थापित किये हैं.

जुलाई में विदेश मंत्री बने हंट ने कहा, ‘पूरी दुनिया के विदेश मंत्री टेक्स्ट और WhatsApp के जरिये बहुत बातचीत करते हैं. आजकल ज्यादातर कूटनीति इसी तरीके से होती है. मेरे लिए यह बहुत आश्चर्यजनक था.’

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘लेकिन कुछ ऐसी बातचीत होती है, जिन्हें ज्यादा सुरक्षित लाइन पर करना सही होता है. इसलिए हम हॉटलाइन के जरिये जिन लोगों से बातचीत की जायेगी, उनकी संख्या बढ़ा रहे हैं.’

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान हंट ने कहा कि जब वह विदेश मंत्री बने थे, तो उनके कार्यालय में ब्रिटेन के महत्वपूर्ण खुफिया सहयोगियों अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ बातचीत के लिए हॉटलाइन थी.

हंट ने इस सूची में जापान, फ्रांस और जर्मनी का नाम जोड़ा है. उनका कहना है कि इससे महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola