ePaper

California : वैज्ञानिकों को अचानक मिले 1,000 ऑक्टोपस और उनके अंडे

Updated at : 31 Oct 2018 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
California : वैज्ञानिकों को अचानक मिले 1,000 ऑक्टोपस और उनके अंडे

मांटेरेय (अमेरिका) : कैलिफोर्निया में गहरे समुद्र की सतह की खोजबीन में लगे वैज्ञानिकों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने अचानक ही एक हजार मादा ऑक्टोपसों को वहां अपने अंडों के साथ देखा. ये दल वहां पर प्रवाल शैलों और स्पंज के अध्ययन के लिए काम कर रहा था. जीव विज्ञानी […]

विज्ञापन

मांटेरेय (अमेरिका) : कैलिफोर्निया में गहरे समुद्र की सतह की खोजबीन में लगे वैज्ञानिकों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने अचानक ही एक हजार मादा ऑक्टोपसों को वहां अपने अंडों के साथ देखा. ये दल वहां पर प्रवाल शैलों और स्पंज के अध्ययन के लिए काम कर रहा था.

जीव विज्ञानी चाड किंग ने मंगलवार को बताया कि इन धूसर रंग वाले आॅक्टोपसों का पता पिछले सप्ताह लगा. आॅक्टोपसों का ये समूह समुद्र की सतह से तीन किलोमीटर नीचे मौजूद था.

इस जलीय अभयारण्य के अध्ययन के लिए वहां मौजूद एक विशेष पोत के कैमरों की मदद से पहली बार इनका पता लगा. उन्होंने बताया कि यहां पर इतनी बड़ी संख्या में अंडे सेते हुए मादा ऑक्टोपसों को पहली बार देखा गया है.

हाालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऑक्टोपसों ने ये जगह क्यों चुनी, जबकि ये इलाका श्रिम्प, घोंघों और अन्य छोटे प्राणियों के प्रजनन के लिए उपयुक्त समझा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola