ePaper

इमरान खान को अयोग्य ठहराने की मांगवाली याचिका खारिज

Updated at : 18 Oct 2018 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान खान को अयोग्य ठहराने की मांगवाली याचिका खारिज

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री इमरान खान को संपत्ति के बारे में तथा अपने स्वामित्ववाली विदेशी कंपनियों की जानकारी नहीं देने के लिए अयोग्य ठहराने की मांगवाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की पुनर्विचार याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी. जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अगुवाईवाली पीठ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री इमरान खान को संपत्ति के बारे में तथा अपने स्वामित्ववाली विदेशी कंपनियों की जानकारी नहीं देने के लिए अयोग्य ठहराने की मांगवाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की पुनर्विचार याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी.

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अगुवाईवाली पीठ ने पीएमएल-एन नेता हनीफ अब्बासी की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका में कोई कानूनी बिंदू नहीं उठाया गया है. सुनवाई के दौरान अब्बासी के वकील ने कहा, इमरान ने कई हिस्सों में दस्तावेज पेश किये जिनका सत्यापन नहीं हुआ और ये स्वीकार्य नहीं हैं. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, न्यायालय यह तय करता है कि वह सौंपे गये दस्तावेजों से संतुष्ट है अथवा नहीं और हम उन दस्तावेजों से संतुष्ट हैं जो हमें पेश किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola