डोनाल्ड ट्रंप मामले में पोर्न स्टार डेनियल को लगा कोर्ट से झटका

Updated at : 16 Oct 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप मामले में पोर्न स्टार डेनियल को लगा कोर्ट से झटका

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के खिलाफ अपनी पहली प्रमुख कानूनी जीत हासिल की, जब एक संघीय अमेरिकी न्यायाधीश ने उनके खिलाफ मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया. डेनियल का असली नाम स्टीफनी क्लिफोर्ड है, जिनका आरोप है कि नवंबर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के खिलाफ अपनी पहली प्रमुख कानूनी जीत हासिल की, जब एक संघीय अमेरिकी न्यायाधीश ने उनके खिलाफ मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया.

डेनियल का असली नाम स्टीफनी क्लिफोर्ड है, जिनका आरोप है कि नवंबर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के कुछ समय पहले ट्रंप के वकील ने उन्हें ट्रंप के साथ उनके कथित संबंध को लेकर मुंह बंद रखने की एवज में 130,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था. डेनियल ने इस बाबत भी ट्रंप के खिलाफ अलग से एक मुकदमा किया है.

लॉस एंजिलिस में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एस जेम्स ओटेरो ने डेनियल द्वारा इस साल की शुरुआत में ट्रंप के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया.

गौरतलब है कि पॉर्न फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री ने कुछ महीने पहले खुलासा किया था कि एक दशक पहले ट्रंप के साथ उनका संबंध था. दोनों के बीच यौन संबंध भी बने थे। इसके बाद अभिनेत्री ने खुलासे को लेकर चुप रहने के लिए धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था, जिस पर ट्रंप ने ट्विटर पर कहा था कि धमकी देने का उनका आरोप मनगढ़ंत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola