ePaper

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, भ्रष्टाचार के मामले जेल में हैं बंद

Updated at : 06 Oct 2018 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती, भ्रष्टाचार के मामले जेल में हैं बंद

ढाका : जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 73 वर्षीय जिया के खिलाफ इस […]

विज्ञापन

ढाका : जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 73 वर्षीय जिया के खिलाफ इस समय भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : बेगम खालिदा जिया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

खालिदा जिया पर मुकदमा 19वीं सदी में ब्रितानियों द्वारा निर्मित एक जेल के भीतर बनाये गये अस्थायी अदालत कक्ष में चल रहा है. जिया इसी जेल में बंद हैं और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री ने हाल में अदालत में कहा था कि उनके शरीर का एक हिस्सा (एक हाथ और एक पैर) धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहा है. गुरुवार को हाईकोर्ट ने जिया को बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराने का निर्देश दिया था.

एक रिट याचिका के जवाब में अदालत ने अधिकारियों से जिया के स्वास्थ्य की जांच करने और उनका इलाज शुरू करने के लिए एक पांच सदस्यीय चिकित्सा बोर्ड का गठन करने को कहा था. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख जिया को शनिवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola