ePaper

IMF ने पाकिस्तान को दी ब्याज बढ़ाने और विनिमय दर घटाने की सलाह

Updated at : 04 Oct 2018 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
IMF ने पाकिस्तान को दी ब्याज बढ़ाने और विनिमय दर घटाने की सलाह

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरें बढ़ाकर 10 फीसदी के ऊपर रखने और पाकिस्तानी रुपये को डॉलर के मुकाबले का कम से कम 15 फीसदी तक अवमूल्यन करने का सुझाव दिया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी है. आईएमएफ पाकिस्तान द्वारा हाल में वित्तीय […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरें बढ़ाकर 10 फीसदी के ऊपर रखने और पाकिस्तानी रुपये को डॉलर के मुकाबले का कम से कम 15 फीसदी तक अवमूल्यन करने का सुझाव दिया है. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी है. आईएमएफ पाकिस्तान द्वारा हाल में वित्तीय और मौद्रिक समायोजन से संतुष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था पटरी पर, पर महंगाई काबू में नहीं: आईएमएफ

यह रिपोर्ट ऐसे समय आयी है, जब नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अपने दोस्त देशों सऊदी अरब और चीन से वित्त का प्रबंध करने का प्रयास कर रहा है, ताकि उसे आईएमएफ के पास मदद के लिए नहीं जाना पड़े. खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान को विदेशी भुगतान संकट से बचने के लिए 20 अरब डॉलर तक की जरूरत है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने वित्त मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यहां बातचीत के दौरान पाकिस्तान के हालिया वित्तीय और मौद्रिक समायोजन को अपर्याप्त बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola