ePaper

नरेंद्र मोदी समेत 48 विश्व नेताओं ने यौन शोषण के खिलाफ गुतारेस के अभियान का किया समर्थन

Updated at : 28 Sep 2018 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी समेत 48 विश्व नेताओं ने यौन शोषण के खिलाफ गुतारेस के अभियान का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के 48 नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के बयान का समर्थन करते हुए यौन शोषण के खिलाफ अभियान में अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान अफ्रीकी देशों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है. वर्ष 2017 में गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के 48 नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के बयान का समर्थन करते हुए यौन शोषण के खिलाफ अभियान में अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान अफ्रीकी देशों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है. वर्ष 2017 में गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों द्वारा यौन शोषण को रोकने तथा खत्म करने का अभियान शुरू किया था.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे समेत विश्व नेताओं तथा संयुक्त राष्ट्र की 21 संस्थाओं ने संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों तथा सेना, पुलिस और असैन्य कर्मियों की सभी श्रेणियों में यौन शोषण के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की रणनीति को लागू करने के लिए महासचिव के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

नेताओं और संस्थाओं ने संयुक्त बयान के समर्थन में कहा, ‘हम यौन शोषण के लिए जीरो टॉलरेंस हासिल करने में अपनी इस भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हैं. साथ ही हम यौन शोषण के लिए बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति को वास्तविकता में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरातेहैं. यह बेहद जरूरी और अनिवार्य है कि दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता तथा विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जाये.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola