पाक सुप्रीम कोर्ट ने PM इमरान को अयोग्य करार देने की मांग वाली याचिका खारिज की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान को संविधान के अनुसार न्यायसंगत और ईमानदार नहीं होने को लेकर अयोग्य करार देने की मांग की गयी थी. प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने बैरिस्टर दानयाल चौधरी द्वारा दायर याचिका […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान को संविधान के अनुसार न्यायसंगत और ईमानदार नहीं होने को लेकर अयोग्य करार देने की मांग की गयी थी.
प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने बैरिस्टर दानयाल चौधरी द्वारा दायर याचिका इस आधार पर खारिज कर दी कि यह उस वक्त दायर की गयी थी, जब खान प्रधानमंत्री नहीं थे और अब यह याचिका महत्वहीन हो गयी है.
न्यायमूर्ति एजाजुल अहसन ने कहा, ‘अर्जी महत्वहीन हो चुकी है.’ यह याचिका पिछले साल मई में दायर की गयी थी, जब शीर्ष अदालत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया था.
अन्य आधारों के अलावा, याचिकाकर्ता ने खान को इस आधार पर अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया था कि उन्होंने चुनावों के लिए अपने नामांकन पत्र में अपने कथित बच्चे टिरियन व्हाइट का जिक्र नहीं किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




