ePaper

China : हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन करने वाली पार्टी पर लगाया प्रतिबंध

Updated at : 24 Sep 2018 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
China : हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन करने वाली पार्टी पर लगाया प्रतिबंध

हांगकांग : हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन और प्रचार करने वाली एक राजनीतिक पार्टी पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया. ब्रिटेन से 21 साल पहले मुक्त हुए हांगकांग में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है. चीन लगातार संप्रभुता को चुनौती देने वाली किसी भी ताकत पर दबाव बनाता जा रहा […]

विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन और प्रचार करने वाली एक राजनीतिक पार्टी पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया. ब्रिटेन से 21 साल पहले मुक्त हुए हांगकांग में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है.

चीन लगातार संप्रभुता को चुनौती देने वाली किसी भी ताकत पर दबाव बनाता जा रहा है. हांगकांग नेशनल पार्टी पर पुलिस ने जुलाई में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.

यह एक विख्यात राजनीतिक पार्टी है, लेकिन इसके मूल सदस्यों की संख्या लगभग दर्जन भर ही है. यह पार्टी चीन से हांगकांग की स्वतंत्रता की मांग करता है.

हांगकांग एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है. यहां के लोगों के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित विभिन्न क्षेत्रों में आजादी है, जो चीन में नहीं दिखती.

यहां राजनीतिक असहमति की आजादी का दायरा लागातार कम होता जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति शी चीनफिंग के नेतृत्व में चीन यहां अपना दबदबा बढ़ाता जा रहा है.

राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के कदम का कई मानवाधिकार समूहों और ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने निंदा की है. सोमवार को हांगकांग के सुरक्षा ब्यूरो ने प्रतिबंध की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola