चीन ने पाबंदी के खिलाफ विरोध जताने के लिए अमेरिकी दूत को किया तलब

Updated:
विज्ञापन
चीन ने पाबंदी के खिलाफ विरोध जताने के लिए अमेरिकी दूत को किया तलब

बीजिंग : चीन ने रूस से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और मिसाइल सिस्टम की खरीदारी के लिए चीनी सैन्य इकाई पर अमेरिका द्वारा लगायी गयी पाबंदी पर अपना आधिकारिक विरोध जताने के लिए शनिवार को अमेरिकी राजदूत को तलब किया. चीन ने दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच बढ़ते कारोबारी टकराव को खत्म करने के […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने रूस से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और मिसाइल सिस्टम की खरीदारी के लिए चीनी सैन्य इकाई पर अमेरिका द्वारा लगायी गयी पाबंदी पर अपना आधिकारिक विरोध जताने के लिए शनिवार को अमेरिकी राजदूत को तलब किया. चीन ने दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच बढ़ते कारोबारी टकराव को खत्म करने के लिए उप प्रधानमंत्री लिउ हे को वाशिंगटन भेजने के कार्यक्रम को भी कथित तौर पर रद्द कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : चीन ने प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध दर्ज कराया, परिणाम भुगतने की धमकी दी

आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को बताया कि चीनी सेना के उपकरण विकास विभाग और इसके निदेशक पर अमेरिकी पाबंदी के खिलाफ चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत को समन किया. अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा था कि रूस के मुख्य हथियार आयातक के साथ महत्वपूर्ण लेन-देन के कारण वह चीनी सेना के उपकरण विकास विभाग और उसके निदेशक ली शांगफू पर तुरंत पाबंदी लगायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola