ePaper

भारत ने बातचीत की पेशकश ठुकराई तो बिफरे इमरान खान, गुस्से में किया ट्‌वीट, PM मोदी पर साधा निशाना

Updated at : 22 Sep 2018 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने बातचीत की पेशकश ठुकराई तो बिफरे इमरान खान, गुस्से में किया ट्‌वीट, PM मोदी पर साधा निशाना

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ शांति के लिए बातचीत की पहल को ठुकराने पर आज ट्‌वीट किया कि भारत ने जिस तरह का अहंकारी और नकारात्मक जवाब बातचीत की पेशकश पर दिया उससे मैं दुखी हूं. उन्होंने नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना कहा- मैं अपनी जिंदगी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ शांति के लिए बातचीत की पहल को ठुकराने पर आज ट्‌वीट किया कि भारत ने जिस तरह का अहंकारी और नकारात्मक जवाब बातचीत की पेशकश पर दिया उससे मैं दुखी हूं. उन्होंने नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना कहा- मैं अपनी जिंदगी में ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं, जो बड़े कार्यालयों को संभाल चुके हैं, लेकिन दूरदर्शी सोच नहीं रखते हैं.

गौरतलब है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन बीएसएफ के जवान की क्रूरता पूर्ण हत्या और फिर जम्मू-कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद भारत ने बातचीत की पेशकश को ठुकरा दिया था, जिसके बाद इमरान ने यह ट्‌वीट किया है.

भारत ने कहा – सामने आया इमरान का असली चेहरा, न्यू यॉर्क में नहीं होगी सुषमा-कुरैशी की मुलाकात

इमरान खान ने अपने पत्र में भारत के साथ आतंकवाद, व्यापार और धार्मिक यात्राओं जैसे मुद्दे पर भी बातचीत की पेशकश की थी. भारत ने शुक्रवार को जम्मू में तीन पुलिसकर्मियों की क्रूर हत्या का हवाला देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच होनेवाली बैठक को रद्द कर दिया था. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी के नाम पर डाक टिकट जारी कर भारत के साथ विश्वासघात किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के इस तरह के नापाक हरकतों को ध्यान में रखते हुए उसके साथ बातचीत अर्थहीन होगी. कुमार ने कहा, बदली हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच कोई बैठक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ताजा हरकतों के बाद वार्ता के प्रस्ताव के पीछे पाकिस्तान के बुरे एजेंडे का खुलासा हुआ है और पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान का असली चेहरा कुछ महीनों में ही दुनिया को सामने आ गया है.

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का पत्र पीएम मोदी के नाम: फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola