पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का पत्र पीएम मोदी के नाम: फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील

इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक बार फिर भारत के साथ शांति वार्ता चाहता है. इस बाबत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इससे भी खास बात यह है कि इमरान ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की बैठक से इतर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक बार फिर भारत के साथ शांति वार्ता चाहता है. इस बाबत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इससे भी खास बात यह है कि इमरान ने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की बैठक से इतर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच बातचीत का आग्रह किया है. यहां चर्चा कर दें कि इस महीने के बाद न्यू यॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएनजीए) की बैठक होगी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मिली बड़ी राहत, बेटी-दामाद संग हुए जेल से रिहा
जानकारों की मानें तो खान का यह पत्र पीएम मोदी के उस संदेश का जवाब है जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘फलदायक और रचनात्मक’ संबंधों की ओर इशारा किया था. यदि आपको याद हो तो इमरान खान ने भी पाकिस्तान चुनाव में अपनी जीत के बाद कहा था कि अगर संबंधों के सुधार की दिशा में भारत एक कदम आगे बढ़ाता है तो वह दो कदम आगे की ओर बढ़ाने का काम करेंगे.
बोले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिका के पैसे से बना है चीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




