ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने डर रहे हैं लोग, जानिये क्या है कारण...?

Updated at : 17 Sep 2018 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने डर रहे हैं लोग, जानिये क्या है कारण...?

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोग अपने पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने से डर रहे हैं, क्योंकि इन देशों की जनता के बीच यह अफवाह फैला दी गयी है कि स्ट्रॉबेरी में सुई छुपायी गयी है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उत्पादक मेटल डिटेक्टरों से जांच कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने इस लोकप्रिय फल […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोग अपने पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने से डर रहे हैं, क्योंकि इन देशों की जनता के बीच यह अफवाह फैला दी गयी है कि स्ट्रॉबेरी में सुई छुपायी गयी है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उत्पादक मेटल डिटेक्टरों से जांच कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने इस लोकप्रिय फल में लोगों का विश्वास फिर से बहाल करने के लिए जांच शुरू की है.

इसे भी पढ़ें : स्ट्राबेरी के हब बनेंगे औरंगाबाद के कई गांव : डॉ सहाय

क्वींसलैंड प्रांत की सरकार ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) का इनाम रखा है, जिसने वहां के प्रांतों में स्ट्रॉबेरी में सुई होने की अफवाह फैलायी है. पिछले सप्ताह से शुरू हुई इस अफवाह के देश के छह बड़े ब्रांडों-डोन्नीब्रूक बेरिरीस, लव बेरी, डिलाइटफुल स्ट्रॉबेरिस,ओसिस, बेरी ऑब्सेशन और बेरी लिशियस ने बाजारों से अपने उत्पाद वापस ले लिये हैं.

सोमवार तक स्ट्रॉबेरी में सुई की अफवाह के चलते ऑस्ट्रेलिया के सभी छह प्रांतों स्ट्रॉबेरी के प्रति लोगों में भय फैल गया है. हालांकि, अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है, जिसमें कोई व्यक्ति स्ट्राबेरी खाने से सुई से घायल हो गया हो. संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा संस्था को क्वींसलैंड के इस सुई अफवाह मामले की जांच करने के आदेश दिये है. हंट ने आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से कहा कि काम बहुत ही स्पष्ट है. लोगों की रक्षा करें और उन्हें सुरक्षित रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola