बलात्कार को लेकर फेसबुक पोस्ट किया शेयर,पुलिस ने 12 को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

Updated at : 07 Sep 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार को लेकर फेसबुक पोस्ट किया शेयर,पुलिस ने 12 को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

बैंकॉक : थाईलैंड में ब्रिटेन की एक पर्यटक द्वारा बलात्कार के आरोपों संबंधी उसके फेसबुक पोस्ट को साझा करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ब्रिटिश पर्यटक ने दावा किया कि जब वह अपने साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज कराने गयी तो पुलिस ने इससे इनकार कर दिया. गिरफ्तार किये गये लोगों […]

विज्ञापन

बैंकॉक : थाईलैंड में ब्रिटेन की एक पर्यटक द्वारा बलात्कार के आरोपों संबंधी उसके फेसबुक पोस्ट को साझा करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ब्रिटिश पर्यटक ने दावा किया कि जब वह अपने साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज कराने गयी तो पुलिस ने इससे इनकार कर दिया.

गिरफ्तार किये गये लोगों के अधिवक्ता विन्यत चटमोंट्री ने गुरूवार को कहा कि इन्हें कम्प्यूटर अपराध कानून का उल्लंघन करने के लिए इस सप्ताह अलग-अलग प्रांतों में गिरफ्तार किया गया. उन्हें झूठी सूचना फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच साल की जेल हो सकती है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

छुट्टी में मैसी को मिली यह जिम्मेदारी, तस्वीर वायरल

पुलिस ने ब्रिटिश महिला के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनकी जांच में पता चला कि जून में कोह ताओ द्वीप पर बलात्कार का उसका दावा झूठा निकला. इंग्लैंड लौट चुकी 19 वर्षीय महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसका मानना है कि किसी ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और जब उसकी आंखे खुली तो वह एक बीच पर थी और उससे बलात्कार तथा लूटपाट हुई थी.

विन्यत ने कहा, ‘‘इन लोगों ने बस एक फेसबुक पोस्ट साझा किया. उनकी झूठी अफवाहें फैलाने या देश को नुकसान पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी. मैं बता सकता हूं कि पुलिस ने लोगों को इस मामले पर खबरें साझा करने से रोकने के लिए जल्दबाजी में ये गिरफ्तारियां की. पुलिस इस मामले को पर्यटन उद्योग के लिए बुरा मानती है.’

पुलिस ने बताया कि विदेश में रह रहे दो संदिग्धों के लिए भी गिरफ्तारी वारंट निकाले गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola