ePaper

जॉन मैक्केन का अंतिम संस्कार 2 सितंबर को

Updated at : 27 Aug 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
जॉन मैक्केन का अंतिम संस्कार 2 सितंबर को

वाशिंगटन : दिवंगत सीनेटर जॉन मैक्केन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटोल में रखा जायेगा. मैक्केन के कार्यालय ने बताया कि शनिवार को नेशनल कैथेड्रल में उनकी मेमोरियल सर्विस के बाद उन्हें रविवार, दो सितंबर को एनापोलिस के पास अमेरिकी नौसैनिक अकादमी में दफनाया जायेगा. राष्ट्रीय स्तर के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : दिवंगत सीनेटर जॉन मैक्केन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटोल में रखा जायेगा. मैक्केन के कार्यालय ने बताया कि शनिवार को नेशनल कैथेड्रल में उनकी मेमोरियल सर्विस के बाद उन्हें रविवार, दो सितंबर को एनापोलिस के पास अमेरिकी नौसैनिक अकादमी में दफनाया जायेगा.

राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से पहले बुधवार को मैक्केन का पार्थिव शरीर उनके गृह राज्य एरिजोना की राजधानी रोतुंडा में रखा जायेगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. वहां नॉर्थ फिनिक्स बैप्टिस्ट चर्च में उनकी मेमोरियल सर्विस आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola