ePaper

मध्य प्रदेश : वाजपेयी की स्मृति में तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की, पाठ्यक्रम में भी करेंगे शामिल

Updated at : 19 Aug 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश : वाजपेयी की स्मृति में तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की, पाठ्यक्रम में भी करेंगे शामिल

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उदयीमान कवि, पत्रकारिता तथा सुशासन के क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के तीन पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की जीवनी अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उदयीमान कवि, पत्रकारिता तथा सुशासन के क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के तीन पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की जीवनी अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने का भी ऐलान किया. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेशनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया, ‘‘अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. प्रदेश सरकार ने अटल जी की स्मृति में तीन श्रेणियों – उदयीमान कवि, पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकार और सुशासन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष पांच-पांच लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी को शामिल किया जाएगा. चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्राथमिक शिक्षा ग्वालियर के गोरखी विद्यालय में हुई थी. वहां उन्होंने छठी सेआठवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी. इस विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां की कक्षाएं स्मार्ट क्लास रूम के तौर पर विकसित की जाएगी.इसमें उनकी स्मृतियां एक संग्रहालय में सहेजी जाएगीं.

मुख्यमंत्री ने भोपाल में निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क और विदिशा मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की घोषणा की. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल में बन रहे विश्वस्तरीय हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम वाजपेयी के नाम पर करने के लिए राज्य सरकार रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर आग्रह करेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में निर्माणाधीन श्रमोदय विद्यालय का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि 22 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में जिलास्तर पर तथा 25 से 30 अगस्त तक ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर श्रद्धांजलि सभाएं होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां मध्य प्रदेश के नदियों में प्रवाहित की जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola