हवाईअड्डे के “आत्मघाती'''' कर्मी ने चुराया था यात्री विमान, क्रैश कर दी जान

सिएटल : सिएटल के मुख्य हवाईअड्डे से विमान चुराने और छोटे से द्वीप पर ले जाकर उसे दुर्घटनाग्रस्त कराने वाले 29 वर्षीय “आत्मघाती” कर्मी ने सुरक्षा नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं किया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विमान चोरी होने की सूचना मिलने के बाद एफ-15 लड़ाकू विमानों से उसका पीछा […]
सिएटल : सिएटल के मुख्य हवाईअड्डे से विमान चुराने और छोटे से द्वीप पर ले जाकर उसे दुर्घटनाग्रस्त कराने वाले 29 वर्षीय “आत्मघाती” कर्मी ने सुरक्षा नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं किया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विमान चोरी होने की सूचना मिलने के बाद एफ-15 लड़ाकू विमानों से उसका पीछा किया गया लेकिन थोड़ी देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शख्स की मौत हो गयी.
हॉरिजन एअर के कर्मचारी रिचर्ड रसेल ने शुक्रवार को बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान में अपनी जान देने से पहले एक हवाई यातायात नियंत्रक के सामने अपने काम के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि वह “पूरी तरह निराश” है. कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया के समक्ष उसकी पहचान उजागर की. अधिकारियों ने इसे आतंकवादी गतिविधि मानने से इंकार किया. लेकिन चिंता उन सुरक्षा मानकों को लेकर बढ़ गयी जिनके जरिए हवाईअड्डे के एक कर्मी को वाणिज्यिक हवाई विमान तक जाने और उसे एक बड़े महानगरीय क्षेत्र में उड़ाने की इजाजत मिली.
हॉरिजन के परिचालन पर्यवेक्षक पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए रिक क्रिस्टनसन ने कहा, “हर कोई अचंभित है कि इस तरह का भी कुछ हो सकता है.” उन्होंने कहा, “यह कैसे हो सकता है? हर किसी को पृष्ठभूमिक जांच से गुजरना होता है.” वाशिंगटन में स्थित हवाईअड्डे पर विमानन परिचालन के निदेशक माइकल ईल ने कहा कि रसेल विमान तक “कानूनी तरीके से पहुंचा” था और उसने “सुरक्षा नियमों का किसी तरह से उल्लंघन नहीं किया.”
वहीं अलास्का एअरलाइन्स से संबद्ध हॉरिजन के सीईओ गैरी बेक ने संवाददाताओं को बताया, “हमारी जानकारी के हिसाब से उसके पास पायलट लाइसेंस नहीं था.” उन्होंने कहा, “यात्री विमान बेहद जटिल मशीनें होती हैं.. समझ में नहीं आता कि उसे यह अनुभव कहां से मिला.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




