बाबा मंदिर को चढ़ावे में मिला 20 ग्राम से अधिक सोना व साढ़े चार किलो चांदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर में चढ़ावे से प्राप्त सोने व चांदी का हिसाब किया गया. मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे, सहायक प्रभारी डॉ सुनील तिवारी, डॉ सत्येंद्र चौधरी, अंचलाधिकारी सदर जयवर्धन कुमार व मोहन अंचलाधिकारी राकेश तिवारी के समक्ष दान में मिले सभी सोने-चांदी को खोला गया. इसके बाद सोनार को बुला कर इसकी जांच […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर में चढ़ावे से प्राप्त सोने व चांदी का हिसाब किया गया. मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे, सहायक प्रभारी डॉ सुनील तिवारी, डॉ सत्येंद्र चौधरी, अंचलाधिकारी सदर जयवर्धन कुमार व मोहन अंचलाधिकारी राकेश तिवारी के समक्ष दान में मिले सभी सोने-चांदी को खोला गया. इसके बाद सोनार को बुला कर इसकी जांच करायी गयी तथा सभी को तौला गया.
जिसमें 20 ग्राम 41 मिली सोना व चार किलो 552 ग्राम चांदी निकला. चांदी में बिल्व पत्र, नाग नागिन, चेन व पायल थे. जो कि बाबा व मां पार्वती मंदिर में चढ़ाने की परंपरा है. मंदिर प्रशासन अब सभी बिल्व पत्र को पैकिंग कर दान काउंटर से बेचने की तैयारी कर रही है. जल्द ही नये सिरे से पैक कर इसे बेचा जायेगा. इस अवसर पर दीवान सोना कुमार सिन्हा, लेखापाल संजय सुमन सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










