पूर्वी सीरिया में अमेरिक नीत हमलों में आईएस के 28 जिहादी ढेर
Updated at : 07 Aug 2018 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेरुत : पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और सहयोगी लड़ाकों के हमलों में मंगलवार को इस्लामिक स्टेट के कम से कम 28 जिहादी मारे गये. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘हवाई हमलों और तोपों से किए गए हमलों में कम से कम 28 आईएस […]
विज्ञापन
बेरुत : पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और सहयोगी लड़ाकों के हमलों में मंगलवार को इस्लामिक स्टेट के कम से कम 28 जिहादी मारे गये.
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘हवाई हमलों और तोपों से किए गए हमलों में कम से कम 28 आईएस आतंकी मारे गये.”
उन्होंने बताया कि गठबंधन सेना और कुर्द तथा अरब लड़ाकों के गठबंधन सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने इराक की सीमा से लगते बीर अल-मेलेह क्षेत्र में हमले किये. एक समय सीरिया और इराक के लगभग सभी हिस्सों पर कब्जा जमा चुके आईएस का सीरिया के तीन फीसदी से भी कम क्षेत्र पर कब्जा है.
सीरिया में कई अभियान चला कर आईएस को खदेड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




