पाकिस्तान : इमरान खान चुने गये प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, अपनी पसंद से चुनेंगे मंत्री

इस्लामबाद : इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ ने आज उन्हें औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया है. इमरान खान 14 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.इसी दिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस भी मनाता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अरीफ अल्वी ने कहा है कि इमरान खान का […]
इस्लामबाद : इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ ने आज उन्हें औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया है. इमरान खान 14 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.इसी दिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस भी मनाता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अरीफ अल्वी ने कहा है कि इमरान खान का नामांकन महज औपचारिकता था और उन्हें सभी का समर्थन मिला. सभी 120 पार्लियामेंटी कमेंटी सदस्यों ने इमरान खान का एक स्वर में शीर्ष पद के लिए समर्थन किया.
इमरान खान कैबिनेट गठन के लिए मंत्रियों का चयन स्वयं करेंगे. प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद इमरान खान को उनकी पार्टी के सभी नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. इस बात की संभावना है कि अरीफ अल्वी को इमरान खान अपने कैबिनेट में ऊंचा ओहदा दें या फिर उन्हें नेशनल असेंबली का स्पीकर बनाया जाएगा. इस्लामाबाद के एक होटल में आज हुई बैठक में इमरान खान को नेता चुना गया.
उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ा दल बनी, लेकिन उन्हें स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. उन्हें बहुमत के लिए 20 दूसरे सांसदों की जरूरत होगी. वहीं, विपक्षी पार्टी नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुसलिम लीग एवं बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने हाथ मिला लिया है और अन्य छोटी पार्टियों के सहयोग से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में शहबाज शरीफ को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. शहबाज शरीफ नवाज शरीफ के छोटे भाई व पाकिस्तान मुसलिम लीग – नवाज के अध्यक्ष हैं. इन दोनों के गंठबंधन को बहुमत के लिए 29 सांसदों की जरूरत होगी.
ये खबरें भी पढ़ें :
#HDFCAMC एएमसी की शानदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 58 प्रतिशत प्रीमियम
अाप अपने म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट पर भी ले सकते हैं कर्ज, रिडीम की जरूरत नहीं
नवाज शरीफ परिवार की सजा के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में याचिका, आठ को होगी सुनवाई
पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ साझा प्रधानमंत्री उम्मीदवार उतारेगा विपक्ष
VIDEO: काजोल पहुंची ‘बेटे’ के कॉलेज, ऐसा था स्टूडेंट्स का रियेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




