स्किमिंग मशीन बेचनेवाली ऑनलाइन साइटों को पुलिस की हिदायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में स्किमिंग मशीन के जरिये एटीएम से ग्राहकों के रुपये निकलने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने इन साइटों में स्किमिंग मशीन बेचनेवाले कंपनियों को सख्त हिदायत दी है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस अायुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आॅनलाइन साइटों में स्किमिंग मशीन खुलेआम बिकती […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में स्किमिंग मशीन के जरिये एटीएम से ग्राहकों के रुपये निकलने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने इन साइटों में स्किमिंग मशीन बेचनेवाले कंपनियों को सख्त हिदायत दी है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस अायुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आॅनलाइन साइटों में स्किमिंग मशीन खुलेआम बिकती है, लेकिन इसे बेचने के लिए एक दिशानिर्देश दिया गया है.
इसे बेचनेवाली कंपनियों के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि यह मशीन पूरी तरह से सरकार के दिशानिर्देश का पालन करने के बाद ही ग्राहकों को बेचें, जिससे इसका सही इस्तेमाल हो सके. पुलिस की तरफ से भी इन साइटों में स्किमिंग मशीन बेचे जाने के तरीकों पर निगरानी रखी जा रही है. इसे बेचने के दौरान दिये गये दिशानिर्देशों के पालन में लापरवाही बरतते हुए पाये जाने पर कोलकाता पुलिस उन कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी. इसके लिए स्किमिंग मशीन बेचने के पहले इसकी सुरक्षा के बारे में सेचकर ही उचित व्यक्ति को इसे बेचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










