अफगानिस्तान में एक भारतीय सहित तीन विदेशी नागरिकों की आतंकियों ने की हत्या

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने तीन लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था. ये तीनों यहां एक अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनी में काम कर रहे थे. यह जानकारी यहां के सुरक्षा व डिप्लोमेटिक अधिकारियों ने दी है. अफगानिस्तान के एक राजनयिक ने कहा है […]
काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने तीन लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था. ये तीनों यहां एक अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनी में काम कर रहे थे. यह जानकारी यहां के सुरक्षा व डिप्लोमेटिक अधिकारियों ने दी है.
अफगानिस्तान के एक राजनयिक ने कहा है कि तीनों व्यक्ति यहां काम कर रही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फूड एवं कैटरिंग सर्विस कंपनी सोडेक्सो के लिए काम कर रहे थे. उनमें एक भारतीय, एक मलेशियाई और मैसिडोनियाई नागरिक था.
सुरक्षा बलों ने बताया है कि मृतकों का शव जब्त कर लिया गया है और उनके पहचान पत्र भी मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




