सादे समारोह में शपथ लेना चाहते हैं इमरान खान, नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पर सस्पेंस

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लेकर आने वाले इमरान खान सादे समारोह में पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेना चाहते हैं. जानकारी के अनुसार वे विदेशी नेताओं तथा मशहूर हस्तियों को इसमें बुलाये जाने के पक्षधर नहीं हैं. इस खबर के सामने आने के बाद इस बात पर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लेकर आने वाले इमरान खान सादे समारोह में पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेना चाहते हैं. जानकारी के अनुसार वे विदेशी नेताओं तथा मशहूर हस्तियों को इसमें बुलाये जाने के पक्षधर नहीं हैं. इस खबर के सामने आने के बाद इस बात पर सस्पेंस बढ़ गया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलेगा या नहीं. खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है.
इसलिए पाकिस्तान ने रुख में परिवर्तन किया है और डॉन अखबार के मुताबिक इमरान खान सादे समारोह में शपथ लेंगे. डॉन ने पीटीआई प्रवक्ता फवाद चौधरी के हवाले से कहा, ‘‘पीटीआई चेयरमैन ने सादगी से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया है. वह ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति आवास) में सादे समारोह में शपथ लेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘यह फैसला किया गया है कि समारोह में किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. यह पूरी तरह से राष्ट्रीय समारोह होगा. केवल इमरान खान के कुछ करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया जायेगा. समारोह में फिजूलखर्ची नहीं की जायेगी. ऐसी सूचना भी है कि अगर नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया भी जायेगा तो शपथ ग्रहण समारोह के करीब आने के बाद.
बहरहाल, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इमरान के कुछ विदेशी दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा. चौधरी ने कहा, ‘इमरान के कुछ विदेशी दोस्त ही हैं जिन्हें समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है.’ राष्ट्रपति ममनून हुसैन खान को पद की शपथ दिलायेंगे. चुनावों में पीटीआई की जीत के बाद खान ने करदाताओं का पैसा बचाने के लिए सख्त कदम उठाने का इरादा जताया है. उन्होंने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री आवास में रहने नहीं जाएंगे और इमारत के भविष्य के बारे में अंतिम फैसला पार्टी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




